राष्ट्रीय

भाजपा युवा मोर्चा की टीम घोषित, सांसद राजू बिष्ट बने महामंत्री
14-Jul-2021 7:16 PM
भाजपा युवा मोर्चा की टीम घोषित, सांसद राजू बिष्ट बने महामंत्री

नई दिल्ली, 14 जुलाई | भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने नई टीम घोषित कर दी है। नई टीम में सात उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से सांसद राजू बिष्ट को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह रोहित चहल और वैभव सिंह को भी राष्ट्रीय महामंत्री पद मिला है। पश्चिम बंगाल के विधायक अनूप कुमार साहा, महाराष्ट्र के मधुकेश्वर देसाई, बिहार के मनीष सिंह, ओडिशा के अर्पिता अपराजिता बड़जेना, महाराष्ट्र के विधायक राम सतपुते, उत्तर प्रदेश के डॉ. अभिनव प्रकाश और उत्तराखंड की नेहा जोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह दिल्ली के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, केरल के श्याम राज, तेलंगाना के शहजादी सैय्यद, छत्तीसगढ़ के रवि भगत, हरियाणा के गौरव गौतम, असम के अरुण ज्योति हजारिका और मणिपुर के निन्गथोंजम को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। साईं प्रसाद को कोषाध्यक्ष, विनीत त्यागी को कार्यालय प्रभारी और अमनदीप सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि कपिल परमार को सोशल मीडिया प्रभारी और वरुण झावेरी को पॉलिसी एंड रिसर्च की जिम्मेदारी मिली है।(आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news