मनोरंजन

रणबीर-आलिया विवाह बंधन में बंधे, करीबी रिश्तेदार और दोस्त हुए शामिल
14-Apr-2022 7:18 PM
रणबीर-आलिया विवाह बंधन में बंधे, करीबी रिश्तेदार और दोस्त हुए शामिल

मुंबई, 14 अप्रैल। अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट बृहस्पतिवार को करीबी संबंधियों और दोस्तों की मौजूदगी में यहां एक समारोह में परिणय-सूत्र में बंध गये। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

शादी समारोह के बाद बांद्रा के उनके अपार्टमेंट से मेहमानों को लौटते हुए देखा गया। परिवार ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि शाम करीब 5:15 बजे परिणय संबंधी औपचारिकताएं पूरी हुईं।

अपार्टमेंट परिसर से सबसे पहले रणबीर के बहनोई भरत साहनी को निकलते देखा गया। समारोह समाप्त होने के बाद लौट रहे मेहमानों के लिए रास्ता साफ करने के लिहाज से बाउंसरों को सक्रिय देखा गया। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news