ताजा खबर

निगम ने ऐसे कार्य किये, जो आत्मसंतोष देने वाले हैं-महापौर
15-Aug-2022 12:24 PM
निगम ने ऐसे कार्य किये, जो आत्मसंतोष देने वाले हैं-महापौर

रायपुर, 15 अगस्त। आज राष्ट्रीय पर्व 75 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महापौर एजाज ढेबर ने मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में सभापति  प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष  मीनल चौबे, आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी, एमआईसी सदस्य  सुन्दरलाल जोगी, आकाश तिवारी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकान्त राठौड़, निगम जोन 2 जोन अध्यक्ष हरदीप सिंह होरा बंटी, अपर आयुक्त सर्वश्री अभिषेक अग्रवाल, सुनील चंद्रवंशी, अरविन्द शर्मा, मुख्य अभियन्ता  आर. के. चौबे,  सभी जोन कमिश्नर,  अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन अभियन्ता हरेन्द्र कुमार साहू एवं आभार प्रदर्शन निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  आकाश तिवारी ने किया.

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news