ताजा खबर

सिंहदेव ने अंबिकापुर में ध्वजारोहण कर सीएम का संदेश पढ़ा
15-Aug-2022 1:48 PM
सिंहदेव ने अंबिकापुर में ध्वजारोहण कर सीएम का संदेश पढ़ा

राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम संदेश का किया वाचन

रायपुर/अंबिकापुर 15 अगस्त। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने अंबिकापुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय "राजीव भवन" में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया, जहां उन्होंने ध्वजारोहण के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  मोहन मरकाम के संदेश का वाचन किया। इसके उपरांत श्री सिंहदेव अंबिकापुर स्थित पुलिस लाइन पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया, इसके बाद मंत्री  सिंहदेव ने श्वेत कपोत उड़ाकर शांति व सद्भाव का संदेश दिया एवं सुरक्षा बल के परेड की सलामी ली और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news