ताजा खबर

अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के आसार
29-Aug-2022 1:17 PM
अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के आसार

  सीएस से मिलने पहुंचे फेडरेशन के नेता   
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त।
प्रदेश में हफ्तेभर से चल रही अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो सकती है। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के नेता सोमवार को सीएस अमिताभ जैन से मिलने पहुंचे हैं। दूसरी तरफ, कई कर्मचारी हड़ताल से अलग हो गए हैं, और काम पर लौटना शुरू भी हो गया है।

छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के आव्हान पर सरकारी सेवक 22 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कई संगठन हड़ताल से अलग हैं। फेडरेशन के नेता डीए बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। वो सरकार के 6 फीसदी डीए देने के फैसले से संतुष्ट नहीं है। हालांकि हड़ताल से कई संगठन अलग हो रहे हैं।

कोषालय कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया है। स्कूल में भी शिक्षकों की उपस्थिति बढ़ रही है। हड़ताल खत्म करने के लिए लगातार पड़ रहे दबाव के बीच सोमवार को फेडरेशन के नेता सीएस से मिलने पहुंचे हैं। समाचार लिखे जाने तक चर्चा जारी है। कहा जा रहा है कि नेता कोई बीच का रास्ता चाहते हैं। संकेत हैं कि जल्द हड़ताल भी खत्म हो सकती है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news