राष्ट्रीय

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा विकास, दिखेगा विश्वस्तरीय एयरपोर्ट जैसा
04-Sep-2022 12:44 PM
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा विकास, दिखेगा विश्वस्तरीय एयरपोर्ट जैसा

 नई दिल्ली, 4 सितंबर | नई दिल्ली के अमृत काल के रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित डिजाइन को रेल मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। 4 लाख वर्ग फीट में स्टेशन का पुनर्निर्माण होगा। 9.89 वर्ग फीट क्षेत्र कमर्शियल रूप में विकसित होगा। आने वाले समय में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन किसी विश्वस्तरीय एयरपोर्ट से कम नहीं दिखाई देगा। बता दें कि, 4.5 लाख के करीब यात्री रोजाना नई दिल्ली स्टेशन से सफर करते हैं। रोजाना 400 ट्रेनों का संचालन किया जाता है। आने वाले समय में लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने और स्टेशन को यात्री फ्रेंडली बनाने के लिए नए मॉडल को रेल मंत्रालय और रेल मंत्री ने जनता के सामने दिखाया है।


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की नई तस्वीर रेलवे ने जारी की है। जो री डेवलपमेंट के लिए प्रस्तावित डिजाइन है। प्रस्तावित डिजाइन किसी विश्वस्तरीय एयरपोर्ट से कम नहीं दिख रहा। इस तस्वीर में दो गुंबदनुमा आकृति दिखाई दे रही है। एक बड़े आकार का गुंबद, दूसरा छोटे आकार का।

मंजूरी मिलने के साथ ही रेल भूमि विकास प्राधिकरण इसे मूर्त रूप देगा। रेलवे की योजना देश के प्रमुख स्टेशनों के पुनर्विकास की है इसमें फरीदाबाद रेलवे स्टेशन भी शामिल है। (आईएएनएस)|

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news