राष्ट्रीय

भारत में कोविड-19 के 6,395 नए मामले दर्ज, 33 मौतें
08-Sep-2022 11:45 AM
भारत में कोविड-19 के 6,395 नए मामले दर्ज, 33 मौतें

नई दिल्ली, 8 सितम्बर | भारत में गुरुवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 6,395 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दिन यानी बुधवार सामने आए 5,379 केस से अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसी अवधि में, कोरोना से 33 लोगों की जान गई। जिसके चलते राष्ट्रीय मृत्यु दर 5,28,090 तक पहुंच गई। वहीं 6,614 मरीज महामारी से ठीक भी हुए हैं।

 


देशभर में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,39,00,204 हो गई। जिसके कारण भारत का रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत हो गया।

इस बीच, भारत का डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.96 प्रतिशत हो गया है, जबकि देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.88 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,25,602 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 88.83 करोड़ से अधिक हो गई। (आईएएनएस)|

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news