ताजा खबर

36 टंकियों से बुधवार शाम जलापूर्ति नहीं, सात लाख की आबादी को एक टाइम पानी नहीं
13-Sep-2022 8:00 PM
36 टंकियों से  बुधवार  शाम  जलापूर्ति नहीं, सात लाख की आबादी को एक टाइम पानी नहीं

रायपुर, 13 सितम्बर। रावणभाठा मैदान में स्टेडियम निर्माण कार्य के कारण मैदान में स्थित विद्युत लाईनों को शिफ्ट किया जाना है। यह कार्य  14 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक 3 घंटे का शटडाउन के दौरान होगा। इससे 80 एवं 150 एम.एल.डी. प्लांट से भरने वाली 36 टंकियों से कल शाम जलापूर्ति नहीं होगी। इनमें डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर खमतराई, भनपुरी, ईदगाहमाठा पुरानी टंकी, श्याम नगर, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी.नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा एवं भनपुरी नया ओव्हर हेड टैंक में  14 सितम्बर को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। 15 सितम्बर को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news