ताजा खबर

कल हिंदी दिवस, उईके, बघेल ने दी शुभकामनाएं
13-Sep-2022 8:02 PM
कल हिंदी दिवस, उईके, बघेल ने दी शुभकामनाएं

रायपुर, 13 सितम्बर। कल 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस है। इस मौके पर राज्यपाल अनुसुइया उईके और सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल उइके ने अपने संदेश में कहा है कि राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध, जीवंत और सहज प्रवाह की भाषा है। यह देशवासियों को एक सूत्र में पिरोती है। अपनी सुगमता के कारण ही हिंदी देश ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा है कि बच्चों को हिंदी भाषा का महत्व बताना चाहिए और हिंदी भाषा में बोलने पर हम सभी को गर्व होना चाहिए।

सीएम बघेल ने कहा है कि हिन्दी सहज ग्रहणीय भाषा है। हिन्दी के सहज-सरल होने के कारण इसने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी के गुण उसे भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति के रूप में प्रतिष्ठित करतेे हैं। हिन्दी भाषा आज जन-जन की भाषा बन गई है। श्री बघेल ने कहा है कि राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है, इसका स्वरूप समावेशी हैै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news