ताजा खबर
शतरंज ग्रेंड मास्टर्स सीएम हाउस पहुंचे
27-Sep-2022 9:44 PM
रायपुर, 27 सितंबर। मंगलवार रात दुनिया भर के शतरंज ग्रेंड मास्टर्स मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शतरंज ग्रेंड मास्टर्स अतिथियों का स्वागत किया।अतिथियों के स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ी परिवेश में सीएम हाऊस को सजाया गया। राजकीय गमछा पहनाकर छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री ट्राफी अंतर्राष्ट्रीय ग्रेंड मास्टर चेस टुर्नामेंट में शामिल होने दुनिया भर से ग्रेंड मास्टर्स आएं हैं।