ताजा खबर

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ कर दिल्ली भागा युवक गिरफ्तार
08-Oct-2022 7:18 PM
नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ कर दिल्ली भागा युवक गिरफ्तार

रायपुर, 8 अक्टूबर। राजधानी की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी रितिक बारिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। रितिक बारिक छेड़छाड़ करने के बाद फरार हो गया था। सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 509 ख, 354 भादवि. और 8, 12 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसकी नाबालिग बेटी से प्राफेसर कॉलोनी निवासी आरोपी रितिक बारिक अश्लील मैसेज भेजकर छेड़खानी कर रहा है। इस पर पुलिस ने अरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद से आरोपी रितिक बारिक फरार चल रहा था।

पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी, इस दौरान मुखबीर के मिली की रितिक बारिक दिल्ली में है। इसके बाद थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम ने आरोपी रितिक बारिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया। साथ ही उसकेे कब्जे से 2 मोबाइल जब्त किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news