ताजा खबर

दो लाख रुपए वसूलने वाले 4 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
13-Oct-2022 8:30 AM
दो लाख रुपए वसूलने वाले 4 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

नारडा के सहायक प्रबंधक से वसूले थे

रायपुर, 13 अक्टूबर। नवा राजधानी स्थित एन आर डी ए  के सहायक प्रबंधक को पुराने मामले छापने का भय दिखाकर अवैध वसूली करते हुए 4 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार किए गए हैं।तहसीलदार स्तर के अधिकारी बेंजामिन सिक्का से सवा 2 लाख रुपए की अवैध वसूली करते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर  गिरफ्तार किया।सभी फर्जी पत्रकार रायपुर और महासमुंद के रहने वाले हैं।पुलिस ने  अवैध वसूली का मामला दर्ज किया है। इनके नाम सेवकराम दीवान, सुनील यादव, हामिद कादरी समेत आर बी वर्मा बताए गए हैं।राखी थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news