ताजा खबर

राज्यपाल उइके श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई
13-Oct-2022 8:32 AM
राज्यपाल  उइके श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई

रायपुर, 13अक्टूबर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके  उज्जैन में श्री महाकाल लोक’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शिवार्पण कार्यक्रम में श्री महाकाल लोक को विश्व को समर्पित किया। राज्यपाल सुश्री उइके इस भव्य कार्यक्रम की साक्षी बनी।

 उइके  इसकी भव्यता देखकर अभिभूत हुईं। उन्होंने शिव पुराण पर आधारित भित्ति चित्रों सहित परिसर के अन्य नवनिर्मित स्थानों के भ्रमण उपरांत रूद्र सरोवर के तट पर कुछ समय व्यतीत किया। भ्रमण के दौरान मध्यप्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने राज्यपाल को ‘श्री महाकाल लोक’ से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी। 

उइके ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

उज्जैन प्रवास के दूसरे दिन राज्यपाल सुश्री उइके ने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान महाकाल से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news