मनोरंजन
प्रख्यात मराठी लावणी गायिका सुलोचना चव्हाण का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
10-Dec-2022 8:32 PM
मुंबई, 10 दिसंबर। प्रसिद्ध मराठी लावणी गायिका सुलोचना चव्हाण का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण शनिवार को यहां निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
पद्मश्री से सम्मानित चव्हाण (92) ने दक्षिण मुंबई में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके बेटे और ढोलकी वादक विजय चव्हाण ने ‘पीटीआई' को यह जानकारी दी। (भाषा)