राष्ट्रीय

दक्षिणी दिल्ली में लड़कों के एक ग्रुप ने शख्स को मारी गोली
12-Dec-2022 12:09 PM
दक्षिणी दिल्ली में लड़कों के एक ग्रुप ने शख्स को मारी गोली

 नई दिल्ली, 12 दिसंबर | दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में कुछ लोगों ने 49 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार रात की है। घायल की पहचान दक्षिणपुरी निवासी सुरेश चंद के रूप में हुई है, जिसका इलाज बत्रा अस्पताल में कराया गया और बाद में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात बत्रा अस्पताल से गोली लगने से घायल एक व्यक्ति के भर्ती होने की सूचना मिली, जिसके बाद एक पुलिस टीम को रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ''पूछताछ के दौरान सुरेश चंद का बयान दर्ज किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 11 दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह दक्षिणपुरी के बी ब्लॉक में अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहा था, तो उसने अपने घर के पास लगभग 5-6 लड़कों को देखा और गोली चलने की आवाज भी सुनी।

चंद मिनटों के बाद सुरेश चंद को भी अहसास हुआ कि उसकी बाईं जांघ में गोली लगी है।

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने कहा, उसका बेटा ललित उसे तुरंत बत्रा अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज हुआ। पीड़ित कथित व्यक्तियों की पहचान करने में सक्षम है। आईपीसी और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चौधरी ने कहा, पीड़ित ने किसी के साथ कोई विवाद होने से इनकार किया। कथित व्यक्तियों की तलाश जारी है। (आईएएनएस)|

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news