राष्ट्रीय

भारत में कोविड के 243 नए मामले मिले
30-Dec-2022 12:22 PM
भारत में कोविड के 243 नए मामले मिले

 नई दिल्ली, 30 दिसंबर | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 243 नए मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले दिन 268 मामले सामने आए थे। सक्रिय मामलों की संख्या 3,609 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.01 प्रतिशत है।


साप्ताहिक पॉजिटिवटी रेट वर्तमान में 0.16 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.11 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 185 मरीजों के ठीक होने की खबर है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,13,080 लोगों की जांच की गई, जिससे कुल संख्या 91.05 करोड़ से अधिक हो गई।

पिछले 24 घंटों में दिए गए 81,097 टीकों के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 220.09 करोड़ से अधिक हो गया। (आईएएनएस)|

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news