ताजा खबर

नेता प्रतिपक्ष चंदेल का कांग्रेस ने फूंका पुतला
21-Jan-2023 1:37 PM
नेता प्रतिपक्ष चंदेल का कांग्रेस ने फूंका पुतला

बेटे पर लगे आरोपों पर इस्तीफे की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 जनवरी।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के सुपुत्र पर अनुसूचित जनजाति की महिला द्वारा बलात्कार का आरोप लगने के बाद राजनीतिक रूप से उनका कांग्रेस ने बड़ा प्रतिरोध किया है। शनिवार को शहर के मानव मंदिर चौक में शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के नेतृत्व में चंदेल का पुतला फूंकते हुए आरोपों की जांच होने तक तत्काल नेता प्रतिपक्ष का पद छोडऩे की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भाजपा नेता के बेटे पर लगे आरोपों पर संज्ञान लेते कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

बेटे के खिलाफ रेप केस दर्ज होने के बाद नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कांग्रेस के निशाने पर है। शहर अध्यक्ष छाबड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ अभियान के जरिये महिला, युवती और बेटियों की हिमायती बनने की कोशिश कर रही है। वहीं उनके ही पार्टी के नेता के बेटे ने एक शर्मनाक घटना को अंजाम देते अनुचूजित जाति महिला की अस्मिता को ठेस पहुंचाया है।

श्री छाबड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसे घटनाओं को लेकर कांगे्रस हमेशा विरोध करेगी। भाजपा द्वारा  इस मामले में चुप्पी साध ली गई है। जिससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा का हर अभियान दोहरे रवैये से ग्रसित होता है। स्थानीय मानव मंदिर चौक में चंदेल का पुतला फूंकते कांग्रेसी नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में पीडि़त महिला को न्याय दिलाने प्रतिबद्धता जाहिर की है। पुतला फूंकने के दौरान कुलबीर सिंह छाबड़ा, पदम कोठारी, फिरोज अंसारी, हफीज खान, महेश साहू, सूर्यकांत जैन, अमित सूर्यवंशी, रूपेश दुबे, मदन साहू,  निखिल द्विवेदी, मनीष गौतम, नरेश शर्मा, विनय झा, महेश साहू, राजा गुप्ता समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news