राष्ट्रीय

दिल्ली में अपने घर में मृत मिला बुजुर्ग
22-Feb-2023 2:11 PM
दिल्ली में अपने घर में मृत मिला बुजुर्ग

नई दिल्ली, 22 फरवरी | दिल्ली में 75 वर्षीय एक व्यक्ति अपने घर में मृत पाया गया। मामले में पुलिस को हत्या के पीछे डकैती का शक है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नेब सराय स्थित स्वतंत्रता सेनानी एंक्लेव निवासी सतीश कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि नेब सराय थाने को मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे एक पीसीआर कॉल मिली कि एक व्यक्ति दरवाजा नहीं खोल रहा है, जिसके बाद एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया।

उन्होंने कहा, टीम ने भारद्वाज को सिर में चोट के साथ खून से लथपथ पाया। घर के कमरों में तोड़फोड़ की गई।

अधिकारी के मुताबिक, मृतक घर में अकेला रहता था और उसके दो बेटे दिल्ली से बाहर रहते थे।

परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे डकैती के एंगल से देख रही है। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news