ताजा खबर
रायपुर, 19 मार्च। बेमौसम बारिश का दौर रविवार शाम को भी जारी रहा। कवर्धा के चिल्फी घाटी से लगे गांवों में ओलावृष्टि हुई तो राजनांदगांव से लेकर रायपुर तक बारिश हुई। नांदगांव में शाम छह बजे घनघोर बादलों ने शहर को घेरा और जोरदार गरज-चमक के साथ तेज बारिश,तेज हवाएं चली। इसके बाद बादल दुर्ग और भिलाई में भी जबर्दस्त गरज चमक के साथ भारी बरसे। तो राजधानी में भी शाम 7.15 बजे से तेज हवा और गरज-चमक के साथ बीस मिनट के लिए तेज बारिश हुई। इसके बाद एकाएक ठंड बढ़ी। इससे न्यूनतम तापमान में भी अच्छी खासी गिरावट आई।
मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी राजस्थान और उससे लगे पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
दूसरा चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक द्रोणिका पूर्वी राजस्थान और उससे लगे पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
द्रोणिका /हवा की अनियमित गति दक्षिणी कर्नाटक से पश्चिम विदर्भ तक 0.9 ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल 20 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।
वैसे कल सोमवार के बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभाव