खेल

प्रथम कूडो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप
12-May-2023 3:11 PM
प्रथम कूडो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप

छत्तीसगढ़ को 1 स्वर्ण समेत 11 पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 मई।
कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया का 59वां कूडो प्रशिक्षण शिविर और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रथम कूडो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस मिलिट्री स्कूल, फुलगांव पुणे में किया गया।  

1 से 7 मई 2023 तक मेहुल वोरा अध्यक्ष कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में 20 राज्यों के लगभग 600 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से 6 बालिका और 11 बालक और कोच कुल 18 सदस्यों की टीम ने हिस्सा लिया जिसमें 1 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य कुल 11 पदक जीतकर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रौशन किया। 

बालिका वर्ग में शीतल ठाकुर स्वर्ण, तृप्ति साहू रजत, नव्या यादव कांस्य, चेश्वरी साहू कांस्य, बालक वर्ग में दुलेस कुमार साहू रजत, ऋत्विक साहू रजत, पेमेश्वर कौशिक कांस्य, द्रविड़ यादव कांस्य, प्रकाश पाण्डेय कांस्य, कृष्णा सिंह मेरावी कांस्य और सूर्यांश मिश्रा ने कांस्य पदक जीते। दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर सभी खिलाडिय़ों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश कुडो संघ की चेयरमेन अनुराधा सिंग, दुर्ग जिला कुडो संघ की सचिव लीलिमा सोनी ने सभी विजयी खिलाडिय़ों को शुभकामनायें दी। यह जानकारी कुडो मार्शल आट्र्स कोच राजा कौशल ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news