ताजा खबर

सावन उत्सव में पश्चिम विस की सैकड़ों महिलाओं ने लिया आनंद
06-Aug-2023 9:01 PM
सावन उत्सव में पश्चिम विस की सैकड़ों महिलाओं ने लिया आनंद

तीज त्यौहारों, संस्कृति को बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा: मूणत

रायपुर, 6 अगस्त। रायपुर पश्चिम विधानसभा भाजपा के चारों मंडल की महिला  कार्यकर्ताओं के लिए रविवार को  सावन उत्सव का आयोजन किया गया। 

मारुति मंगलम ,गुढ़ियारी और सोनकर बाड़ी, अश्वनी नगर में हुए सावन उत्सव में राजेश मूणत ने उपस्थित रहे।

इसमें  महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं सांस्कृतिक, खेल, सामाजिक एवं विभिन्ना क्षेत्रों से जुड़ी  महिलाएं सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर, बी श्रीनिवास राव, प्रीतम ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, महामंत्री राजू श्रीवास, संजय सिंह, दिनेश शर्मा, विकास सेठिया, पुरुषोत्तम मोवले,  जिला उपाध्यक्ष मनोरमा हनोतिया,  निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन सिंह, अनिता पंडित, निशा स्वर्णकार, शकुन ठाकुर, महामंत्री श्रद्धा मिश्रा, पूर्णिमा मानिकपुरी, रश्मि राजपूत, पार्षद रजयंत ध्रुव, राजेश ठाकुर, भोला राम साहू, गोदावरी साहू, कामिनी साहू समेत अन्य क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुईं।

आयोजन में महिलाओं के लिए  झूला, नृत्य, फुगड़ी, हाउजी ,सोलह सिंगार , सेल्फी, रैंप वाक और भी अन्य प्रतियोगिताओं का जमकर आनंद लिया।इस मौके पर मूणत ने  किसी भी पर्व को उल्लासपूर्ण तरीक़े से मानना हमे भारतीय संस्कृति के और नजदीक लेकर जाता है, साथ ही यह एहसास दिलाता है कि हमे परंपराओं के माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news