ताजा खबर

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने लिया संकल्प
31-Dec-2023 7:57 PM
 लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11  सीटें जीतने लिया संकल्प

बैठक में सभी मोर्चों को लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंप गई

रायपुर, 31 दिसंबर। प्रदेश भाजपा के 7  मोर्चा की संयुक्त बैठक में आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा की गई।  प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ जुटने की अपील की। प्रदेश कार्यालय में हुई  बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से  मंडल स्तर तक के कार्यों को संपादित करने पर बल दिया  जाएगा। बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं को चुनाव की दृष्टि से मोर्चावार अब अलग-अलग वर्ग और समाजों के बीच में जाकर कार्य करना है। 

बैठक में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news