ताजा खबर

उप मुख्यमंत्री साव अपने क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल
13-Jan-2024 8:48 AM
उप मुख्यमंत्री साव अपने क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

रायपुर और बालोद में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे

रायपुर, 13 जनवरी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज  को लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे 13 जनवरी को सवेरे दस बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे लोरमी से रायपुर जिले के रींवा के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर तीन बजे रींवा में साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे रींवा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे रायपुर पहुंचेंगे।

श्री साव शाम छह बजे रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होली हॉर्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। वे शाम सात बजे रायपुर से बालोद जिले के पलारी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात साढ़े आठ बजे पलारी में श्रीरामचरित मानस गान प्रतियोगिता में शामिल होंगे। श्री साव रात नौ बजे पलारी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात साढ़े दस बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news