राष्ट्रीय

गोवा के मुख्यमंत्री ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ किए रामलला के दर्शन
15-Feb-2024 5:18 PM
गोवा के मुख्यमंत्री ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ किए रामलला के दर्शन

अयोध्या, 15 फरवरी । गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत गुरुवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे। इस दौरान सभी ने रामलला के दर्शन पूजन किए।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रामलला के दर्शन करने के लिए कैबिनेट के साथ अयोध्या आया हूं। केंद्रीय मंत्री और स्पीकर भी उनके साथ हैं। आज मन बहुत प्रसन्न है। मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब समझता हूं कि रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या में हूं।

सावंत ने कहा कि गोवा की तरफ से मैं रामलला का दर्शन कर रहा हूं। हमारे साथ गोवा से ट्रेन से 2,000 श्रद्धालु आए हैं। मुख्यमंत्री देव दर्शन से अयोध्या को भी जोड़ा जायेगा। जिससे हर गोवावासी को अयोध्या के दर्शन हो जाएं।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने अगर अयोध्या में भूमि दी तो गोवा भवन बनवाएंगे। पीएम मोदी का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने यह मौका दिया है। अयोध्या का राम मंदिर नहीं, बल्कि यह राष्ट्र का मंदिर है। केंद्रीय मंत्री पज्जे नायक भी आए हैं। वह कारसेवक रह चुके हैं। अयोध्या में उन्होंने दो बार कारसेवा की है।

 (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news