ताजा खबर

मंतूराम के समर्थक भी भाजपा में शामिल
20-Mar-2024 6:35 PM
मंतूराम के समर्थक भी भाजपा में शामिल

  पंखाजूर में रैली निकली  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव को देखते हुऐ भारतीय जनता पार्टी परलकोट में 6 मंडल पंखाजूर, कापसी, बांदे, अंतागढ़, कोयलीबेडा़, आमाबेड़ा के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमें मंतुराम पवार समर्थक 4000 चार हजार से भी अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

पवार समर्थको के भाजपा के पक्ष मे मजबूती के साथ अन्तागढ़ विधानसभा में कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष भारी दिखाई दे रही है। पूर्व विधायक मंतूराम पवार 2023 के विधानसभा में निर्दलीय चुनाव लड़कर 15 हजार से भी अधिक मत प्राप्त किया इसलिए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने पवार के सम्पर्क था, जिसके चलते 3 मार्च को पवार अपने कुछ समर्थकों के साथ रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रवेश किया था।

19 तारीख को पंखाजूर के विधानसभा सम्मेलन में दल बल के साथ अपने बचे हुए विधानसभा के सभी साथियों के साथ पवार निवास से पैदल रैली निकालकर सभा स्थल में जिला संगठन एवं मंत्रीओं के सामने भाजपा प्रवेश दिलाईl जिसमें कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा, सांसद मोहन मंडावी, लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग, विधायक विक्रम उसेंडी, जिलाध्यक्ष सतीश लाठिया, भरत मठियारा, महामंत्री बृजेश सिंह चौहान, गौतम गौलछा, मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, दिखाकर दत्ता, रतन राय जितू मरकाम, मोनिका साह शंकर सरकार, गणेश साह, जगबंधु विश्वास मनोज मंडल, पोलटू कूडू, मनेश नाग, संजय धुरू, प्रभुल मंडावी, समस्त भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news