राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र ने ओडिशा के आपदा प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा और मोटा अनाज मिशन की सराहना की
10-Apr-2024 4:50 PM
संयुक्त राष्ट्र ने ओडिशा के आपदा प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा और मोटा अनाज मिशन की सराहना की

भुवनेश्वर, 10 अप्रैल  भारत में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी शोम्बी शार्प ने यहां नवीन निवास में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की और आपदा प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा, 5टी मॉडल, मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) और मोटा अनाज मिशन को लेकर ओडिशा सरकार की पहल की सराहना की है।

भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजीडेंट कोर्डिनेटर (आरसीओ) शोम्बी शार्प ने ओडिशा की यात्रा के दौरान राज्य के विकास पथ और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के साथ इसके सहयोग को लेकर चर्चा की और उनकी उपयोगी साझेदारी पर गौर किया।

उन्होंने एचडीआई सूचकांक में वृद्धि और आपदा प्रबंधन प्रयासों में ओडिशा के विकास को सराहा।

शार्प ने चक्रवात फैलिन और चक्रवात फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार द्वारा किये गये प्रयासों की भी सरहाना की। इसे देश-विदेश में भी सराहना मिली थी।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा, ''आज ओडिशा आपदा प्रबंधन में अग्रणी राज्य के रूप में पहचाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में आये चक्रवात फैलिन से निपटने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को 2019 में सम्मानित किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने राज्य के चक्रवात फानी से निपटने को लेकर पहले पन्ने पर एक लेख प्रकाशित कर इससे सभी देशों की सीखने के लिए कहा था।

उन्होंने राज्य सरकार के बाजरा मिशन को भारत और दुनिया के लिए एक मॉडल बताते हुए खाद्य सुरक्षा में ओडिशा की उपलब्धियों की भी सराहना की।

शार्प ने ओडिशा सरकार द्वारा गरीबों के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की भी सराहना की । (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news