ताजा खबर

दो साल में नक्सलवाद उखाड़ फेकेंगे-शाह
22-Apr-2024 1:34 PM
दो साल में नक्सलवाद उखाड़ फेकेंगे-शाह

कांकेर की सभा में कांग्रेस पर निशाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 22 अप्रैल।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को चुनावी सभा में कहा कि दो साल के भीतर छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। उन्होंने नक्सलियों को चेताया कि वो सरेंडर कर दें, वरना लड़ाई का नतीजा तय है। हम नक्सलवाद को खत्म करके ही दम लेंगे। 

शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामनवमीं पर इस बार रामलला टेंट में नहीं बल्कि भव्य मंदिर में जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला, तो वो वोटबैंक के लालच में नहीं गए। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार न सिर्फ रामलला बल्कि काशी विश्वनाथ कारीडोर और केदारनाथ धाम को भी विकसित किया है। उन्होंने कहा कि अब सोमनाथ मंदिर भी सोने का हो रहा है। 

उन्होंने कांग्रेस, और राहुल गांधी पर निशाना साधा, और पूछा कि चार पीढ़ी ने देश में राज किया, लेकिन छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए क्या किया? शाह ने पूछा कि क्या कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया? क्या महतारी वंदन का पैसा भेजा? किसानों से 31 सौ रूपए में धान खरीदा? जबकि मोदी सरकार ने हर परिवार को मुफ्त में राशन देने का काम किया। 

केन्द्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा कि देश के 60 करोड़ गरीबों, और इलाज के लिए आयुष्मान योजना में 5 लाख खर्च करने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि देश के वरिष्ठ नागरिक के स्वास्थ्य का खर्चा मोदी सरकार वहन करेगी। शाह ने कहा कि सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा का फार्म भरना शुरू कर देना चाहिए। सरकार बनते ही आपके स्वास्थ्य का खर्चा मोदी सरकार वहन करेगी। 

केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के साथ-साथ नक्सलवाद को खत्म करने का काम किया है। पांच साल में 90 से अधिक नक्सलवादी मारे गए हैं। ढाई सौ सरेंडर हुए हैं। उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश, झारखंड, बिहार, और मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म हो चुका है। छत्तीसगढ़ से 2 साल में नक्सलवाद उखाड़ फेकेंगे। 

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग को जीताने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, देवलाल दुग्गा सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news