ताजा खबर

61 वर्ष के हुए मूणत, जन्मदिन पर दिनभर मिलतीं रहीं बधाइयां
28-Apr-2024 6:57 PM
61 वर्ष के हुए मूणत, जन्मदिन पर दिनभर मिलतीं रहीं बधाइयां

रायपुर, 28 अप्रैल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री राजेश मूणत आज 61 वर्ष के हो गए। रविवार को उनके निवास पर जन्मदिन पर दिनभर उन्हें बधाई मिलतीं रहीं। विधायक राजेश मूणत को  सीएम विष्णुदेव साय, स्पीकर  रमन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जन्मदिन पर अपनी बधाई भेजी है। वहीं कैबिनेट मंत्री और रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने भी मूणत के निवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी। 

लोकसभा चुनाव अभियान की व्यस्तता के बीच मूणत  अपने प्रशसंकों से शुभकामनायें  स्वीकार कर रहे हैं। 28 अप्रैल 1963  को जन्मे मूणत रायपुर जिले की रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ कर चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए है। भाजयुमो से अपने राजनीति की शुरुआत करने वाले राजेश मूणत शहर  अध्यक्ष रहने के अलावा  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2003 में पहली बार विधायक निर्वाचित होने के साथ ही वह मंत्री बन गए थे। 2008 और 2013 में भी चुनाव जीत कर वह मंत्री बने थे। 
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में 15 वर्ष तक कई महत्त्वपूर्ण विभागों का मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के  विकास में अपना योगदान दिया है। 

मूणत ने छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री रहते हुए शहरी इलाकों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए हरसम्भव प्रयास किये थे।  पश्चिम विधानसभा को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक विकसित और अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त विधानसभा होने का गौरव प्राप्त है। यहाँ अंतराष्ट्रीय हॉकी  स्टेडियम,  अंतराष्ट्रीय स्वीमिंग पुल, नालंदा परिसर, विश्वस्तरीय लाईब्रेरी, छत्तीसगढ़ का सबसे विकसित एजुकेशन हब समेत कलाकारों को समर्पित  विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार और कई फ्लाई ओवर, अंडरब्रिज और चमचमाती सड़के हैं। 

बहरहाल मूणत को  कुशल संगठनकर्ता होने की वजह से  पार्टी में  लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने के लिए रायपुर,राजनादगांव समेत कई अन्य लोकसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news