राष्ट्रीय

प्रज्वल रेवन्ना के मामले पर प्रधानमंत्री चुप क्यों : प्रियंका गांधी
29-Apr-2024 2:14 PM
प्रज्वल रेवन्ना के मामले पर प्रधानमंत्री चुप क्यों : प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते एवं हासन लोकसभा सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना की ‘सेक्स स्कैंडल’ के मामले कथित संलिप्तता का जिक्र करते हुए सोमवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर चुप क्यों हैं ?

कांग्रेस महासचिव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, "जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाते हैं, जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले प्रधानमंत्री स्वयं जाते हैं, मंच पर उसकी प्रशंसा करते हैं....। "

प्रियंका गांधी ने कहा, "आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है। उसके जघन्य अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है। सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला।"

उन्होंने सवाल किया, "मोदी जी, क्या अब भी आप चुप रहेंगे ? "

कर्नाटक सरकार ने कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का फैसला किया है।

प्रज्वल रेवन्ना ने हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा है। इस सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ। जद(एस) पिछले साल सितंबर में राजग में शामिल हुई थी।  (भाषा) 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news