राष्ट्रीय

सत्ता में आने पर कांग्रेस जाति और आर्थिक सर्वेक्षण कराएगी : राहुल गांधी
29-Apr-2024 4:41 PM
सत्ता में आने पर कांग्रेस जाति और आर्थिक सर्वेक्षण कराएगी : राहुल गांधी

पाटण (गुजरात), 29 अप्रैल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह प्राथमिकता के आधार पर पूरे देश में जाति और आर्थिक सर्वेक्षण कराएगी।

राहुल उत्तर गुजरात के पाटण शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘देश की 90 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों की है लेकिन आपको कॉरपोरेट, मीडिया (क्षेत्रों), निजी अस्पतालों, निजी विश्वविद्यालयों या सरकार की नौकरशाही में उनका प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा। हम सत्ता में आने के बाद सबसे पहले जाति और आर्थिक सर्वेक्षण कराएंगे।’’

राहुल ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर संविधान बदलने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन आरक्षण की व्यवस्था के भी खिलाफ है।

वायनाड के सांसद ने दावा किया कि देश में बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर है।

वह पाटण लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंदनजी ठाकोर के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। (भाषा) 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news