ताजा खबर
प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेस में कलह जारी
रायपुर, 2 मई। कांग्रेस की नेशनल मीडिया समन्वयक राधिका खेरा अपने अपमान को नहीं भूली है। और संचार विभाग के मुखिया सुशील आनंद शुक्ला के बीच विवाद थमता नहीं दिख रहा है। राधिका ने कोरबा में प्रियंका गांधी के दौरे के पहले गुरुवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम लिए बिना निशाना साधा, और एक्स पर लिखा कि कका का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से भूपेश बघेल पर सुशील आनंद शुक्ला के बचाव का भी आरोप लगाया है।
आज महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी सभा लेने छत्तीसगढ़ आ रही हैं। राधिका ने प्रियंका का नाम लिए बगैर दीदी कहकर संबोधित करते हुए एक ट्वीट में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के ननिहाल में दीदी का स्वागत किया है।
इस बीच बताया गया है कि परसों राजीव भवन में हुए दुर्व्यवहार के बाद राधिका ने पूर्व सीएम बघेल को कॉल किया था। पूरी बात सुनने के बाद बघेल ने राधिका को दिल्ली लौट जाने की सलाह दे डाली। राधिका ने अपने ट्वीटर हैंडल से बघेल को डिलीट कर दिया है।