ताजा खबर

जायजाद बंटवारे के विवाद में पिता को चाकू गोदकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
04-May-2024 11:20 AM
जायजाद बंटवारे के विवाद में पिता को चाकू गोदकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवादाता

बिलासपुर, 4 मई। सीपत थाने के ग्राम सेलर में हुई अंधे कत्ल की गुत्शी सुलझ गई है। हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पहली पत्नी के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी का कहना है कि उसका पिता के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद था साथ ही वह उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है इसलिये उसने हत्या की। घटना में प्रयुक्त बाइक और चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

सेलर में 70 वर्षीय कुशल प्रसाद साहू का शव 1 मई को खून से लथपथ एक खेत में मिला था। वह घर से मोटरपंप बंद करने के लिए खेत निकला था लेकिन देर रात तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन हुई। तब ग्रामीणों ने उसका शव देखा और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उसकी बिलासपुर में रहने वाली पहली पत्नी का बेटा दीपक के साथ उसका संपत्ति विवाद चल रहा था। इसे लेकर पूर्व में उनका झगड़ा हुआ था, जिसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी। दीपक घटना के बाद से ही फरार था। वह पिता की अंत्येष्टि में भी नहीं पहुंचा। पुलिस की कई टीमों ने दीपक साहू की तलाश शुरू की। 2 मई को उसके गांव वापस आने के बारे में पता चला तो पुलिस घर पहुंचने से पहले ही उसे रास्ते से ही हिरासत में ले लिया। आरोपी ने पूछताछ में पिता की हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी का कहना था कि उसकी पत्नी को पिता गलत नजर से देखता था, वह भी हत्या का एक कारण था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने हत्या की गुत्थी सुलझाने में तत्परता के लिए एडिशनल एसपी अर्चना झा व मस्तूरी के एसडीओपी निमितेश सिंह की प्रशंसा की है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news