राष्ट्रीय

रांची में नामांकन से पहले निर्दलीय प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
04-May-2024 3:46 PM
रांची में नामांकन से पहले निर्दलीय प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

रांची, 4 मई । रांची लोकसभा सीट से नामांकन करने पहुंचे झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति के नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

साल 2022 में झारखंड विधानसभा घेराव के मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। इस मामले में रांची के नगड़ी थाने में एफआईआर दर्ज है।

देवेंद्रनाथ महतो जैसे ही नामांकन करने रांची कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

इस संगठन से जुड़े गिरिडीह लोकसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो को भी पिछले दिनों रांची पुलिस ने नामांकन के बाद हिरासत में लिया था, लेकिन समर्थकों के जबरदस्त विरोध के बीच वह पुलिस के घेरे से निकल भागे थे।

अब इस मामले में उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके तीन समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

(आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news