ताजा खबर

शाम 5 बजे तक 67% मतदान, पांच वर्ष पहले से 2% अधिक
07-May-2024 7:08 PM
शाम 5 बजे तक 67% मतदान, पांच वर्ष पहले से 2% अधिक

रायपुर, 7 मई। छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों पर मंगलवार को वोटिंग खत्म हो गई।। शाम पांच बजे तक के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की सातों सीटों पर 67. 87% मतदान हुआ है। अभी भी वोटर बूथ पर खड़े हैं। ये आंकड़े राज्य निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध कराए हैं। यह मतदान वर्ष 2019 के चुनाव से करीब 2% अधिक ही है। उस वक्त 66% मतदान दर्ज किया गया था ।

हालांकि अभी मतदान जारी है, और वोटिंग परसेंटेज बढ़ने की संभावना भी है। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदान रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में रायगढ़ 75. 84% हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान बिलासपुर 60. 05% रहा।

लोकसभा वार आंकड़े
कोरबा 70.60 %
जांजगीर-चांपा 62.44 %
दुर्ग 67.33 %
बिलासपुर     60.05 %
रायगढ़     75.84 %
रायपुर     61.25 %
सरगुजा     74.17 %

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news