ताजा खबर

छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
09-May-2024 11:09 AM
छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

कोरबा, 9 मई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धारदार हथियार से एक ही परिवार के तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुकरीचोली गांव में बीती रात जयराम रजक (28), उसकी पत्नी सुजाता रजक (25) और पुत्री जयसीका (दो वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को रजक परिवार की हत्या की जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने घर से तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुजाता और जयसीका का शव पलंग पर और जयराम का शव नीचे फर्श पर था। तीनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जयराम ठेकेदारी का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news