ताजा खबर

उन्हें 'शेम' पित्रोदा नाम से देश जानेगा- गृह मंत्री
09-May-2024 8:54 PM
उन्हें 'शेम' पित्रोदा नाम से देश जानेगा- गृह मंत्री

कांग्रेस से आजीवन निष्कासित करने की मांग की है 

रायपुर, 9 मई। उप मुख्यमंत्री (गृह) विजय शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा ने चमड़ी के आधार पर भारतीयों को गाली दी है। श्री शर्मा ने कहा कि नाम से भले ही वह सैम पित्रोदा हों, पर नस्ल और रंग भेद को लेकर उनके ताजा बयान के बाद उन्हें 'शेम' पित्रोदा नाम से देश जानेगा। श्री शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कई घटनाएं हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी जुड़ी हुई है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के किसी हिडन एजेंडा को आगे लाने के लिए उनको बोलना होता है। शायद कांग्रेस पार्टी टेस्टिंग करती है कि इस पर क्या प्रतिक्रिया आ रही है? पित्रोदा द्वारा दिए गए बयान ने एक बार फिर भारत के नेता महात्मा गांधी के साथ हुए साउथ अफ्रीका में भेदभाव की घटना को याद दिला दिया है। गुरुवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी को इसलिए ट्रेन से उतार दिया गया था, क्योंकि उनका चमड़ी का रंग अलग था। हम सभी भारतीयों को इस बात को समझना होगा। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2047 तक विकसित भारत की कल्पना कर रही है और इस कल्पना में है कि कैसे देश को आगे बढ़ाया जाए? भारत देश को समूचे विश्व के मानचित्र में सबसे ऊंचा बिठाया जाए, सशक्त भारत बनकर सामने आए और वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जो नस्ली भेद के आधार पर राजनीति करना चाहती है। कांग्रेस भारत को अलग-अलग दिशाओं में बाँटकर बात करती है। कांग्रेस पार्टी को यह कहीं नहीं दिखता कि उत्तर से दक्षिण तक भारत एक है और हम सब भारतीय हैं।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, नलिनीश ठोकने, और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news