ताजा खबर

दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की दो घटनाओं में 17 लोगों की मौत
28-Sep-2024 8:30 PM
दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की दो घटनाओं में 17 लोगों की मौत

जोहानिसबर्ग, 28 सितंबर। दक्षिण अफ्रीका के एक ग्रामीण कस्बे में गोलीबारी की दो घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर एथलेंडा मैथे ने एक बयान में कहा कि संदिग्धों की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों में 15 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। एक अन्य व्यक्ति अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है।

गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार रात दक्षिण अफ्रीका के ईस्टर्न केप प्रांत के लुसिकिसिकी कस्बे में हुई। पुलिस द्वारा जारी वीडियो में दिख रहा है कि गोलीबारी एक ही इलाके के दो घरों पर हुई।

पुलिस ने बताया कि एक घर में 12 महिलाओं और एक पुरुष की मौत हुई, जबकि दूसरे घर में तीन महिलाओं और एक पुरुष की जान गई। (एपी)

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news