ताजा खबर

देखें VIDEO : मारे गए नक्सलियों में से 15 की शिनाख्त, सवा करोड़ से अधिक का ईनाम था-आईजी
05-Oct-2024 5:55 PM
देखें VIDEO : मारे गए नक्सलियों में से 15 की शिनाख्त, सवा करोड़ से अधिक का ईनाम था-आईजी

  अब तक का सबसे बड़ा सफल ऑपरेशन  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर/रायपुर, 5 अक्टूबर।
अबूझमाड़ इलाके में मारे गए नक्सलियों में से 15 नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। इन नक्सलियों पर कुल एक करोड़ 30 लाख का ईनाम था।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों के लिए बड़ा आपरेशन हुआ है। इनमें मारे गए 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा आपरेशन है। सुंदरराज ने कहा कि शुक्रवार को सीएम बीजापुर और दंतेवाड़ा प्रवास पर थे। वो पल-पल घटना की जानकारी ले रहे थे।

बस्तर आईजी ने कहा मारे गए नक्सलियों में से 15  की शिनाख्त कर ली गई है। मरने वालों में नक्सल कमांडर उर्मिला पर 25 लाख, सुरेश मरकाम पर 8 लाख और अन्य पर 5-4 लाख के ईनाम थे। इन 15 नक्सलियों पर कुल मिलाकर एक करोड़ 30 लाख का ईनाम घोषित किया गया था। बाकी नक्सलियों की भी पहचान की जा रही है। यह राशि बढ़ सकती है।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news