ताजा खबर
दिल्ली से लौटकर मरकाम ने कहा-निगम-मंडलों की सूची जल्द
10-Jul-2020 12:16 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जुलाई। दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शुक्रवार को यहां कहा कि निगम-मंडलों की पहली सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने पार्टी हाईकमान को सूची प्रस्तुत कर दी है।
श्री मरकाम ने मुख्यमंत्री-मंत्रियों और पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं से चर्चा के बाद अंतिम रूप से तैयार निगम-मंडलों के नामों को लेकर दिल्ली गए थे। मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि इन सभी नामों पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने विस्तार से चर्चा की है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उन नामों को प्रदेश प्रभारी श्री पुनिया ने हाईकमान को भेज दिया है। हाईकमान की मंजूरी के बाद जल्द ही पहली सूची जारी कर दी जाएगी। उम्मीद है कि उन नामों पर मुहर लगेगी, जिस पर विस्तार से चर्चा हो चुकी है।