ताजा खबर
गढ़चिरौली में पूर्व एसपीओ की नक्सल हत्या
11-Jul-2020 4:58 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जुलाई। गढ़चिरौली में शनिवार को नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृत ग्रामीण पूर्व में बतौर एसपीओं कार्य करता था। इसी बात से खफा होकर उसकी हत्या की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 11 बजे भामरागढ़ पुलिस डिवीजन के भटपार गांव का देवू ताडो अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान आधा दर्जन हथियारबंद नक्सलियों ने उसे घेर लिया। कुछ सवाल करने के बाद हत्या कर दी।
बताया जाता है कि गांव के बाहर करीब एक किमी दूर लोगों ने खून से लथपथ शव देखने के बाद परिवार को जानकारी मिली। मृतक के घर में पत्नी समेत तीन बच्चे हैं।