ताजा खबर

मप्र की तरह 36गढ़ में भी सैनिटाइजर पर टैक्स चोरी, दो डिस्टलरियों में जांच
11-Jul-2020 5:08 PM
मप्र की तरह 36गढ़ में भी सैनिटाइजर पर टैक्स चोरी, दो डिस्टलरियों में जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जुलाई।
मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में सैनिटाइजर पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। यहां भी दो डिस्टलरियों ने  सैनिटाइजर पर करीब 40 लाख जीएसटी की चोरी की है। कुछ और डिस्टलरियों की भी जांच पड़ताल हो रही है।

लॉकडाउन के दौरान सरकार ने प्रदेश की आधा दर्जन डिस्टलरियों को सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस दिया था। इनमें बिलासपुर के साथ-साथ दुर्ग की भी डिस्टलरियां भी हैं। बिलासपुर की दो डिस्टलरियों में  डीजीजीआई ने जांच पड़ताल किए हैं। जिसमें यह खुलासा हुआ है कि उक्त डिस्टलरियों ने करीब 40 लाख रूपए टैक्स चोरी की है। बाकी जगहों की भी जांच हो रही है। 

बताया गया कि सैनिटाइजर पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है, लेकिन कुछ जगहों पर 12 फीसदी ही जीएसटी चार्ज किया गया है। देशभर में बड़ी संख्या में डिस्टलरियों को सैनिटाइजर उत्पादन का लाइसेंस दिया गया था। इस दौरान टैक्स चोरी भी हुई है।

 उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के सोम डिस्टलरी में भी करीब 25 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई थी। यहां के डिस्टलरी संचालक लोग गिरफ्तार भी किया गया। कंपनी ने बिना बिल और बिना जीएसटी चुकाए 25 करोड़ रुपए का सैनिटाइजर बेच दिया था। सैनिटाइजर पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है।       

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news