ताजा खबर
नई दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस देश के आठ केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 1,24,680 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है, जो देश में अब तक इस संक्रमण से प्रभावित हुई देश की कुल आबादी का लगभग 14.68 प्रतिशत है।
केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से सबसे बुरी स्थिति राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की है, यहां पर इस संक्रमण से अब तक 110921 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके बाद इस जानलेवा विषाणु ने सबसे अधिक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 10156 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है। वहीं पुड्डुचेरी में 1337, लद्दाख में 1077, चंडीगढ़ में 555,दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में 441 और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 163 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28637 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढक़र 849553 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से 22,654 लोगों की मौत हुई है तथा 534621 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस के 2,92258 सक्रिय मामले हैं।