ताजा खबर

दुर्ग जिले में 15 नए पॉजिटिव
13-Jul-2020 6:15 PM
दुर्ग जिले में 15 नए पॉजिटिव

छग सशस्त्र बल के 2 जवान, 2 स्वास्थ्य कार्यकर्ता 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 जुलाई।
जिले में आज फिर 15 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें 2 जवान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अमलेश्वर बटालियन से हैं। दो पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी संक्रमित पाए गए हैं।

जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज दोपहर प्राप्त रिपोर्ट में कुल 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें से 2 जवान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अमलेश्वर बटालियन से हैं। दो पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता जिसमें एक महिला एवं पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा पाटन से ही एक मेडिकल स्टोर संचालक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 

इसके अलावा वैशाली नगर से एक महिला मरीज संक्रमित हैं। जबकि ग्राम बोरी गारका निकुम से एक महिला एवं 2 पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। इसी प्रकार से ग्राम उतई दुर्ग से दो पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ग्राम पंच देवरी कुम्हारी निवासी महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। 

इसी प्रकार से दुर्ग के ग्राम मटरा पाटन की रहने वाली एक महिला की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। ग्राम जांजगीरी  की महिला के कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है एक अन्य महिला के पॉजिटिव होना बताया गया है आज मिले 15 मरीजों में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों से हैं शहरी क्षेत्र से केवल एक महिला मरीज व वैशाली नगर से है सर्वाधिक 6 मरीज पाटन क्षेत्र से हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news