मनोरंजन

साउथ की एक्ट्रेस ऐश्वर्या पॉजिटिव
21-Jul-2020 5:15 PM
साउथ की एक्ट्रेस ऐश्वर्या पॉजिटिव

साउथ इंडियन एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपने कोविड 19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ऐश्वर्या ने पोस्ट में लिखा- हाल ही में मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं घर पर क्वारनटीन में हूं। मेडिकल टीम द्वारा दी गई सभी जरूरी बातों का मैं पालन कर रही हूं। अगर कोई भी पिछले दिनों मेरे संपर्क में आया हो तो प्लीज अपना ध्यान रखें। सुरक्षित रहें और मास्क जरूर पहनें। अपनी अच्छी सेहत के साथ मैं दोबारा आपसे कॉन्टैक्ट करूंगी।

ऐश्वर्या जाने माने दिग्गज तमिल, तेलुगू और कन्नड़ एक्टर-फिल्ममेकर अर्जुन सरजा की बेटी हैं। उन्हें फैंस एक्शन किंग भी कहते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ऐश्वर्या के जल्द ठीक होने के मैसेज कर रहे हैं। उनकी अच्छी सेहत और सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं। ऐश्वर्या से पहले अर्जुन सरजा के भतीजे धु्रव सरजा और उनकी पत्नी को कोरोना हुआ था। ऐश्वर्या दिवंगत एक्टर चिरंजीवी सरजा की कजिन है। मालूम हो, चिरंजीवी सरजा का 7 जून को दिल का दौरा पडऩे की वजह से निधन हुआ था। (आजतक)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news