राष्ट्रीय

ओडिशा में 1,977 नए मरीजों के साथ 16,353 सक्रिय
14-Aug-2020 1:15 PM
ओडिशा में 1,977 नए मरीजों के साथ 16,353 सक्रिय

भुवनेश्वर, 14 अगस्त (आईएएनएस)| ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 1,977 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 54,630 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को इसकी सूचना दी। विभाग ने यह भी बताया कि इस दौरान वायरस से दस और मरीजों की मौत होने के साथ राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 324 हो गई है। ओडिशा में अब तक 37,900 मरीजों के ठीक हो जाने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या अब 16,353 है। 

कोरोना से हाल के दिनों में जिन मरीजों की जाने गई हैं उनमें से चार की पुष्टि गंजम जिले, तीन की पुरी जिले और कटक, संबलपुर और सुन्दरगढ़ से एक-एक के मरने की पुष्टि हुई है। 

नए मामलों की पुष्टि ओडिशा के सभी 30 जिलों से हुई है। इनमें से 1,241 का पता क्वॉरंटाइन सेंटरों में लगा, जबकि 736 मामले स्थानीय लोगों के संपर्क में आने की है। 


खोर्धा से सर्वाधिक 332 मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद 280 और 120 मामलों के साथ गंजाम और मयुरभंज क्रमश: दूसरे व तीसरे नंबर पर है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news