राष्ट्रीय

यूपी में एक साथ चार बच्चों का जन्म
14-Aug-2020 2:50 PM
यूपी में एक साथ चार बच्चों का जन्म

सीतापुर, 14 अगस्त (आईएएनएस) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रेउसा ब्लॉक के भदमरा गांव में एक महिला ने शुक्रवार को चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। उन्हें जिला अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया है। रेउसा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, "मौसमी देवी ने आज अपने घर पर चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला सीतापुर जिले के भदमरा गांव के रहने वाले है। प्रसव होने के बाद यह अस्पताल लाए गए हैं। बच्चे स्वस्थ हैं। उनका वजन 1 किलो से थोड़ा ज्यादा है। आगे चलकर कोई खतरा न हो, इसलिए जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौसम देवी ने तीन लड़की, एक लड़के को जन्म दिया है। जच्चा, बच्चा दोनों को अस्पताल में भर्ती कर आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। बच्चे व महिला सभी स्वस्थ हैं।"

बच्चों के पिता मुन्नू लाल ने बताया कि जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़की और एक लड़का है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 4 बच्चों के जन्म लेने की खबर पर गांव के लोगों की भीड़ मन्नूलाल के घर उमड़ पड़ी। घर पर जन्म होने के बावजूद मुन्नूलाल सभी को लेकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा है।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news