खेल

वानखेड़े में धोनी के नाम हो एक परमानेंट सीट
18-Aug-2020 5:28 PM
वानखेड़े में धोनी के नाम हो एक परमानेंट सीट

मुंबई, 18 अगस्त। विश्व कप 2011 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा लगाया गया वह आखिरी सिक्स जिस सीट पर गेंद गिरी थी वानखेड़े स्टेडियम में वह सीट पूरी तरह से धोनी के नाम हो सकती है। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन को मिले प्रस्ताव के अनुसार उस सीट को धोनी के नाम पर रखने का प्रस्ताव है। शनिवार को धोनी ने अपने लगभग 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने का फैसला किया है।

धोनी ने इस मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुआन कुलासेकरा  के खिलाफ 2011 वल्र्ड कप फाइनल में छक्का लगाकर भारत को 28 साल बाद वल्र्ड चैंपियन बनाया था।

मुंबई क्रिकेट असोसिएशन के सदस्य अजिंक्य नाइक ने उस सीट का नाम धोनी के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है। उनका कहना है कि इस सीट को सजाया जाएगा। सीट को ऐसे सजाया जाएगा कि यह भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के योगदान और वानखेड़े स्टेडियम से उनके जुड़ाव के प्रति सम्मान और शुक्रिया का भाव प्रदर्शित करे।

भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के बड़े योगदान को देखते हुए एमसीए उस स्टैंड में जहां उन्होंने 2011 के वल्र्ड कप वह मशहूर सिक्स जड़ा था, एक स्थायी सीट उनके नाम रख सकता है। हम देख सकते हैं कि गेंद कहां गिरी थी- और किस सीट की ओर वह जा रही थी।

इस अनुरोध में कह गया है, हम इस सीट को इस तरह पेंट कर सकते हैं ताकि धोनी का भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम के साथ संबंध दिखा सकें।

यह भी सुझाव दिया गया है कि जल्द ही बनने वाले एमसीए के क्रिकेट म्यूजियम में वल्र्ड कप बॉल को रखा जाएगा। इस खत में लिखा गया है, यह भी अच्छा होगा अगर हम यह पता लगा सकें कि वह वर्ल्ड कप बॉल कहां है। यह बनने वाले क्रिकेट म्यूजियम में आकर्षण का केंद्र हो सकती है। यह भी महान महेंद्र सिंह धोनी को सम्मान देने का एक छोटा सा सुझाव है।

(navbharattimes.indiatimes.com)

 

 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news