ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना साढ़े 17 हजार पार
20-Aug-2020 2:21 PM
प्रदेश में कोरोना साढ़े 17 हजार पार

मौतें-164, एक्टिव-6236, डिस्चार्ज-11185

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त।
प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीती रात मिले 752 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 17 हजार 585 हो गई है। इसमें से 164 मरीजों की मौत हो गई है। 6 हजार 236 एक्टिव हैं और उनका इलाज जारी है। दूसरी तरफ, 11 हजार 185 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। जांच जारी है। 

प्रदेश की राजधानी रायपुर एवं आसपास कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 8.30 बजे 652 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  291 मरीज पाए गए। दुर्ग जिले से  77,  बिलासपुर  से  49,  रायगढ़  से  41,  सुकमा  से  27, बलौदाबाजार  से  25, कोरिया  से  24,  राजनांदगांव  व  गरियाबंद  से  18-18,  नारायणपुर  से  12,  कोण्डागांव  व बीजापुर से 9-9,  बस्तर, दंतेवाड़ा व कांकेर से 7-7,  सूरजपुर व जशपुर  से 5-5, महासमुंद, जांजगीर-चांपा व मुंगेली  से 4-4 एवं बालोद, धमतरी, सरगुजा व बलरामपुर से 2-2, कबीरधाम से 1 मरीज शामिल रहे। 

इसके बाद रात 11 बजे 100 और नए कोरोना  से  पीडि़त  पॉजिटिव की  पहचान  की गई। इसमें रायपुर जिले से 29, राजनांदगांव से 26, रायगढ़ से 25, बालोद से 8, कबीरधाम से 4, धमतरी  से  2,  दुर्ग,  बलौदाबाजार,  गरियाबंद,  कोरबा,  कोरिया  व  कांकेर  से  1-1 मरीज शामिल रहे। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं। दूसरी तरफ 6 मरीजों की मौत हो गई। इनके संपर्क में आने वालों की  पहचान की जा रही है। 

स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में नियमों का ज्यादा से ज्यादा पालन जरूरी है। खासकर लोग, बाजारों और भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। उनका कहना है कि सैंपल जांच बढ़ाने से मरीजों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ सकती है। बीती रात में 338 मरीज डिस्चार्ज किए गए। माना जा रहा है कि अस्पतालों में भर्ती और भी सैकड़ों मरीज जल्द ठीक होंगे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news