ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना साढ़े 19 हजार पार
22-Aug-2020 12:59 PM
प्रदेश में कोरोना साढ़े 19 हजार पार

मौतें-180, एक्टिव-7308, डिस्चार्ज-12022

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अगस्त।
प्रदेश में कोरोना मरीज साढ़े 19 हजार पार हो गए हैं। बीती रात मिले 819 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 19 हजार 510 हो गई है। इसमें से 180 मरीज अपनी जान गवां चुके हैं। 7 हजार 308 एक्टिव हैं और इनका इलाज जारी है। 12 हजार 22 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं।
 
राजधानी रायपुर एवं आसपास कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है और कई जगहों पर हॉट स्पॉट बने हुए हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 8.45 बजे 768 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  253 मरीज मिले हैं। दुर्ग जिले से  88,  राजनांदगांव  से  67,  सुकमा  से  53,  कांकेर  से  49,  जांजगीर-चांपा  से 37,  रायगढ़  से  33,  बस्तर  से  26,  कोरिया  से  25,  बिलासपुर  से  23,  धमतरी  से 19, गरियाबंद  से 14,  कोंडागांव  से 11,  बलौदाबाजार  से 9,  महासमुंद  व  कोरबा  से 8-8, बालोद  व  दंतेवाड़ा  से  7-7,  जशपुर  व  बीजापुर  से  6-6,  कबीरधाम  से  5, नारायणपुर  से 4,  बेमेतरा  से  3,  सरगुजा,  सूरजपुर  व  बलरामपुर  से  2-2,  मुंगेली  से 1 मरीज शामिल रहे।

इसके बाद रात 11.15 बजे 51 और नए पॉजिटिव की  पहचान  की गई। इसमें रायपुर से 30, रायगढ़ से 13, जांजगीर-चांपा से 7, धमतरी से  1 मरीज शामिल रहे। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं। दूसरी तरफ कल और 8 मरीजों की मौत हो गई। इनके संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान की जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम कहीं-कहीं पर रेंडम जांच में भी लगी है। 

स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में अब 10 हजार के आसपास सैंपलों की जांच चल रही है। ऐसे में कोरोना मरीज भी बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में कल करीब 4 लाख 68 हजार सैंपलों की जांच पूरी हो चुकी है और यह प्रयास किया जा रहा है कि  ज्यादा से ज्यादा सैंपलों की जांच हो। उनका कहना है कि कोरोना से कुछ मौतें भी हो रही हैं, लेकिन अधिकांश मरीज ठीक होकर अपने घर भी जा रहे हैं। बीती रात में 283 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। आने वाले दिनों में और भी मरीज डिस्चार्ज हो सकते हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news