खेल

होरा ऑल इंडिया टेनिस संघ कार्यकारिणी सदस्य चुने गए
06-Sep-2020 4:32 PM
होरा ऑल इंडिया टेनिस संघ कार्यकारिणी सदस्य चुने गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ और टेनिस संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ऑल इंडिया टेनिस संघ की कार्यकारिणी के निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं। जबकि राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन अध्यक्ष चुने गए। 

दिल्ली के केआरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में रविवार को ऑल इंडिया टेनिस संघ का चुनाव हुआ। इसमें प्रदेशों के अलावा केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। श्री होरा टेनिस संघ के कार्यकारिणी सदस्य चुन लिए गए। 

प्रतिनिधियों ने ऑल इंडिया के पदाधिकारियों का भी चुनाव किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन टेनिस संघ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मध्यप्रदेश टेनिस संघ के महासचिव अनिल धुप्पड़ महासचिव निर्वाचित घोषित किए गए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जो कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ और टेनिस संघ के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने श्री होरा को कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी। इसके अलावा टेनिस संघ और ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने भी होरा को बधाई दी है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news